{"_id":"07040e18b57fcc7f6e9bf5c63caa6307","slug":"wife-kills-husband-and-take-of-his-eyes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पत्नीः पति को मारा, फिर नोंच लीं दोनों आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पत्नीः पति को मारा, फिर नोंच लीं दोनों आंखें
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पति का अपहरण किया। इसके बाद जीजा की मदद से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद युवक की दोनों आंखें निकाल लीं और शव खंती में फेंक दिया। सोमवार रात से लापता युवक का शव बुधवार को बरामद हुआ, तब मामले का खुलासा हो सका।
पुलिस ने युवक की पत्नी, उसके प्रेमी व साढ़ू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला यूपी के खैराबाद कस्बे का है।
ग्राम सोहरैया निवासी रामगोपाल (35) सोमवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी बीच वह अचानक लापता हो गया।
मंगलवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली, तो राम गोपाल बिस्तर से गायब था। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।
उधर, बुधवार सुबह जब सोहरैया गांव के ग्रामीण टहलने निकले तो उन्होंने गांव से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खंती में उसका शव पड़ा देखा। युवक की दोनों आंखें गायब थीं।
विज्ञापन