फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife kept calling from mumbai bank employee in Lucknow committed suicide by shooting himself

UP News: मुंबई से पत्नी करती रही कॉल पर कॉल, बैंककर्मी ने खुद को कर लिया शूट; खून से लथपथ लाश देख निकल गई चीख

Tue, 17 Dec 2024 09:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Dec 2024 09:24 AM IST
सार

मुंबई से पत्नी कॉल पर कॉल करती रही। लखनऊ में बैंककर्मी ने खुद को शूट कर लिया। खून से लथपथ लाश देख घरवालों की चीख निकल गई। 

विज्ञापन
Wife kept calling from mumbai bank employee in Lucknow committed suicide by shooting himself
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट में एचडीएफसी बैंक में थर्ड पार्टी पर काम करने वाले सूरज पांडेय (26) ने सोमवार को खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैंककर्मी की पत्नी नेहा मुंबई से लगातार कॉल कर रही थीं। 

विज्ञापन


फोन नहीं उठने पर आलमबाग में रहने वाले रिश्तेदार संदीप तिवारी को सूरज के कमरे पर भेजा। संदीप ने कमरे के बाहर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पिस्टल का लाइसेंस भी नहीं मिला

थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए कमरे की खिड़की तोडी। इसके बाद भीतर दाखिल हुई, वहां बेड पर सूरज लहूलुहान पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। शव के पास एक पिस्टल पड़ी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पिस्टल का लाइसेंस भी नहीं मिल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह से किराये पर रह रहे थे

थाना प्रभारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर निवासी सूरज कमता में शोएब खान के किराये के मकान में दो माह से रह रहे थे। सूरज की वर्ष 2019 में नेहा से शादी हुई थी। सूरज के दो भाई सचिन और शुभम हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की पड़ताल में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूरज ने पिस्टल कनपटी में सटाकर गोली मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed