फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife, brother, and cousin had murdered the young man

Lucknow News: पत्नी, भाई व चचेरे भाई ने की थी युवक की हत्या

Mon, 24 Aug 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Wife, brother, and cousin had murdered the young man
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोसाईंगंज के मीसा गांव निवासी रामतीरथ (35) की हत्या तीन जुलाई की रात उनकी पत्नी, भाई और चचेरे भाई ने की थी। आरोपियों ने शव को बाराबंकी के सतरिख इलाके में सूखी नहर में बोरे में भरकर फेंक दिया था। बाराबंकी पुलिस ने 10 जुलाई को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। घटनास्थल गोसाईंगंज होने के कारण बाराबंकी पुलिस ने केस गोसाईंगंज थाने में ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

श्रमिक रामतीरथ तीन जुलाई को लापता हुए थे। पांच जुलाई को उनका शव बाराबंकी के सतरिख में सूखी नहर में मिला। शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 10 जुलाई को सोशल मीडिया पर शव की फोटो देखकर रामतीरथ के पिता दयाराम ने पहचान की। उन्होंने रामतीरथ की पत्नी रामदुलारी, बेटे अवधेश और भतीजे सरजीत पर हत्या का शक जताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे पर चोट के निशान थे पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं था।
विज्ञापन


खाने में नशे की छह गोलियां देकर की गई थी हत्या
बाराबंकी पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तीन जुलाई की रात रामदुलारी ने पति रामतीरथ को खीर में नशे की छह गोलियां दीं। इसके बाद अवधेश, रामतीरथ को सरजीत के घर ले गया। वहां आरोपियों ने ईंट से वार कर और कपड़े से मुंह दबाकर रामतीरथ की हत्या कर दी। हत्या के बाद पांच जुलाई की भोर में अवधेश और सरजीत ने शव को बोरे में भरा। फिर स्कूटी से सतरिख की सूखी नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध और झगड़ा बना कारण
पूछताछ में पता चला कि रामदुलारी के सरजीत से अवैध संबंध थे। अवधेश नशे का आदी था और उसका रामतीरथ से कई बार झगड़ा हो चुका था। इन्हीं कारणों से तीनों ने मिलकर रामतीरथ की हत्या की थी। सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि जांच में सामने आया कि हत्या का घटनास्थल सरजीत का मकान, गोसाईंगंज था। गोसाईंगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed