फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife and her lover in police custody in case of murder

युवक की हत्या में पत्नी व उसका प्रेमी हिरासत में

Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
wife and her lover in police custody in case of murder
लखनऊ। मलिहाबाद के मलौहलीहार गांव में घर के बरामदे में लटके मिले युवक के शव केमामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। दोनाें से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि ग्राम पंचायत कसमण्डी खुर्द के मजरे मलौहलीहार निवासी सरवन (30) का शव उसके घर के बरामदे में लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई राजकुमार ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाया है कि अमानीगंज निवासी महेश से उसका प्रेम प्रसंग था। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर सरवन की हत्या कर शव को बरामदे में कुंडे से लटका दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस की थ्योरी से नाराज ग्रामीणों व लोधियाना से आए मृतक के भाइयों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। घटना की जानकारी पर शनिवार सुबह मृतक के घर पहुंचीं विधायक जय देवी कौशल व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा ने पीड़ितों को सांत्वना दी और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिवारीजन अन्तिम संस्कार को राजी हुए। विधायक ने मृतक के बेटे ऋषि व बेटी भूमि की बेहतर शिक्षा व उनके भरण-पोषण के लिए मदद का भरोसा दिया। उन्होंने वहां मौजूद उपजिलाधिकारी हनुमान प्रसाद व क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह से कहा कि किसी दशा बच्चों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर मृतक के नाम जमीन नहीं है तो बच्चों के नाम जमीन के पट्टे की व्यवस्था करें। पारिवारिक लाभ योजना से आर्थिक सहायता के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद दिलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed