{"_id":"594e96414f1c1b8f198b458b","slug":"wi-fi-facility-on-up-bus-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बस स्टेशनों पर अब 25 जून से मिलेगी वाई-फाई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बस स्टेशनों पर अब 25 जून से मिलेगी वाई-फाई सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद प्रदेश के 63 बस अड्डों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की है। फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 25 जून से इन बस अड्डों पर यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी। इसमें राजधानी लखनऊ के दो बस अड्डे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वाराणसी, इलाहाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर और हरदोई के बस अड्डे पर वाटर एटीएम चालू किया गया है।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक ने बताया कि प्रदेश के 150 बस अड्डे पर वाई-फाई लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए डिवाइस को लगाने की शुरुआत लखनऊ के चारबाग एवं कैसरबाग बस अड्डे से की गई।
विज्ञापन
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कैसरबाग और चारबाग बस अड्डे पर दो-दो डिवाइस लगाकर वाई-फाई का ट्रायल किया जा रहा है।
दोनों जगहों पर ट्रायल सही चल रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, कानपुर, झांसी, इलाहाबाद, फैजाबाद और वाराणसी में वाई-फाई का ट्रायल चल रहा है। प्रबंध निदेशक ने यह बताया कि ये सभी कार्य भाजपा सरकार के 100 दिन के दौरान किए गए हैं।
विज्ञापन