फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   why priyanaka gandhi came in politics speaks sudhanshu trivedi.

राहुल गांधी व पति को बचाने के लिए राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी: भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी

Sun, 10 Feb 2019 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Feb 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
why priyanaka gandhi came in politics speaks sudhanshu trivedi.
प्रियंका गांधी वाड्रा व सुधांशु त्रिवेदी। - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि यूपी की राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा का आना राजनीतिक नहीं, पारिवारिक फैसला है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में सुधांशु ने कहा कि यह एक पार्टी नहीं, एक परिवार का अंदरूनी मामला है। परिवार की दृष्टि से जब यह लगा कि भाई संकट में है, पति संकट में है, परिवार की संपत्ति संकट में है तो प्रियंका को लाने का फैसला लिया गया। एक ऐसा फैसला जो भाई, पति, परिवार को बचाने के लिए है।

विज्ञापन


प्रियंका लाओ, राहुल बचाओ
उन्होंने कहा कि फैसला एक दूसरे मायने में भी लिया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की अक्षमता की जगजाहिर है। यह राहुल के नेतृत्व की परिधि से बाहर देखने का भी फैसला है। कांग्रेस नेतृत्व में लगातार बदलाव आता जा रहा है।
विज्ञापन


इंदिराजी को जब 1980 में सत्ता में लाना था तो नारा था- ‘इंदिरा लाओ देश बचाओ’। 1998 में नारा था- ‘सोनिया लाओ, कांग्रेस बचाओ’। अब यह नारा ‘प्रियंका लाओ राहुल बचाओ’ तक सिमट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाने के लिए जानी दुश्मन एक साथ
विरोधी दलों को लेकर पूछे गये सवाल पर सुधांधु त्रिवेदी ने कहा- सभी अलग-अलग कारणों से निजी स्वार्थ के चलते एक साथ आये हैं। एक-दूसरे पर केस भी चल रहे हैं और साथ मिलकर चुनाव भी लड़ रहे हैं। जो कभी एक-दूसरे के जानी दुश्मन थे, आज जान बचाने के लिए एक साथ आ चुके हैं।

राफेल मुद्दे पर देश को पहले दिन से ही गुमराह कर रहे हैं राहुल गांधी

वहीं, राफेल मुद्दे पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर देश को पहले दिन से ही गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, सर्वोच्च अदालत और फ्रांस के राष्ट्रपति जो बोलें, वह सब झूठ, पर एकमेव सत्य वही है जो राहुल खुद बोलें।

उनकी चार पीढ़ियों को मौका मिला, वे कुछ नहीं कर पाए, आज कह रहे हैं कि इस बार मौका मिला तो हम बदल ही देंगे। हाल ही में सभी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का हाल देखा है। यही हाल आगामी लोकसभा चुनाव में अन्य लोगों का होने जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा कि विपक्षी दल राफेल पर हवा-हवाई आरोप और श्रीराम जन्मभूमि पर अनर्गल प्रलाप कर सबको भ्रमित कर रहे हैं, ऐसे में प्रबुद्धजनों के बीच जाकर उन्हें भ्रम से बचाएं। त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को क्रिकेट टीम से तुलना कर अपनी बात समझाई।

सम्मेलन को अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, श्वेता सिंह, नीरज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कर्नल हुकुम सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव समेत कई मौजूद रहे।

अबकी बार क्यों 400 पार ?

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि बजट के बाद से लोग कह रहे हैं कि अबकी बार 400 पार। अगर कोई पूछे कि ऐसा क्यों? तो आपको सरकार के वे तीन श्रेणी के काम तथ्यों और आंकड़ों के साथ बताने हैं जो पिछली सरकार में अधूरे थे या धीमी गति से चल रहे थे। दूसरे वे काम जो उन्होंने सोचे लेकिन पूरे नहीं हुए और तीसरे वे जो उन्होंने सोचे ही नहीं और हमने पूरे किए।

सही मौका आने पर आएगा राम मंदिर पर अध्यादेश
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि भाजपा सरकार राम मंदिर पर अध्यादेश तुरंत नहीं ला रही, उन्हें याद रहना चाहिए कि अटलजी की सरकार के समय ही परिसर का उत्खनन कराया गया। तमाम ऐतिहासिक तथ्य मिले। कल्याण सिंह की सरकार में विवादित जमीन का अधिग्रहण हुआ। ऐसे में सही मौका आने पर अध्यादेश भी आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed