फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

ये है मोदी और राजनाथ की पसंदीदा सीट का गणित

Sun, 16 Mar 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Mar 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

पूर्वांचल के 10-12 जिलों के साथ बिहार के सासाराम, बक्सर व भभुआ समेत करीब 10 जिलों का राजनीतिक-सामाजिक मिजाज वाराणसी से प्रभावित होता रहा है।

विज्ञापन


इन जिलों के लोग इलाज से लेकर शिक्षा और धार्मिक कर्मकांड के लिए वाराणसी आते हैं। यहां से मोदी केउतरने का फायदा इन जिलों में भी मिलने की उम्मीद है।

पूर्वांचल में भाजपा के पास केवल दो सीटें, बनारस व आजमगढ़ हैं। संघ और विहिप की जड़ें भी यहां कमजोर नहीं हैं।

माना जा रहा है कि मोदी के यहां से चुनाव लड़ने पर भाजपा के लिए बंजर हो चुके इन जिलों में फिर से कमल खिल सकता है।

वाराणसी: जातीय गणित भी अहम

why did modi and rajnath chose kashi and lucknow
पटेल: 2 लाख
मुस्लिम: 2.50 लाख
ब्राह्मण: 2.50 लाख
वैश्य : 2 लाख
यादव: 1 लाख
भूमिहार : 90 हजार
ठाकुर: 65 हजार
दलित : 80 हजार
चौरसिया, बिंद सरीखी अन्य पिछड़ी जातियां: 1.50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

और मुकाबले में केजरीवाल आए तो

why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि मोदी जहां से चुनाव लड़ेंगे, उसी सीट पर वे भी दावेदारी पेश करेंगे।

छात्र आंदोलनों की इस उर्वर जमीन पर मोदी के साथ केजरीवाल की भी चर्चा है।

केजरीवाल यहां सक्रिय भाजपा विरोधी सामाजिक संगठनों की पसंद बन सकते हैं।

अगर मुस्लिम भी केजरीवाल के साथ हुए तो ऐसे में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

विज्ञापन

आजमगढ़ से मुलायम लड़े तो क्या होगा असर

why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी के अलावा आजमगढ़ से भी लड़ाने की चर्चा है।

यहां का यादव वोटर विधानसभा चुनाव में तो सपा के साथ रहता है लेकिन लोकसभा चुनाव में बाहुबली रमाकांत यादव की तरफ मुड़ जाता है।

यादव वोट न मिलने की संभावना के कारण मुस्लिम भी नहीं रीझता। मुलायम यहां से खुद मैदान में उतरकर यादव और मुस्लिम वोटरों को आकर्षित करना चाहते हैं।

राजनाथ की पसंद लखनऊ ही क्यों

why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की कर्मस्थली है। भाजपा 1991 से यहां लगातार जीत रही है।

ऐसे में जब प्रदेश में पार्टी का ग्राफ ऊपर उठता दिख रहा है तो भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह यह मौका चूकना नहीं चाहते।

यहां से उतरकर यह जताना चाहते हैं कि वे अटल की विरासत संभाल सकते हैं। भले ही इसके लिए निवर्तमान सांसद लालजी टंडन को कानपुर जाना पड़े।

राजनाथ की राह कितनी आसान

why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

राजनाथ के सामने कांग्रेस से रीता बहुगुणा जोशी, सपा से अशोक वाजपेयी और बसपा से नकुल दुबे मैदान में हैं।

मुकाबले में तीन ब्राह्मण चेहरा होने से यह सीट भाजपा के लिए आसान नहीं रह गई है।

पिछले चुनाव में लालजी टंडन ब्राह्मण, वैश्य व कायस्थ मतों के सहारे बमुश्किल 38 हजार वोटों से ही जीत सके थे।

हालांकि, इस बार भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान व गुटबाजी के चलते ब्राह्मïण वोट बिखर सकता है।

लखनऊ: क्या है जातीय गणित

why did modi and rajnath chose kashi and lucknow

ब्राह्मण : 3.50 लाख
मुस्लिम : 4.50 लाख
वैश्य : 1.50 लाख
कायस्थ : 1.25 लाख
उत्तराखंडी : 1.75 लाख
यादव : 1 लाख
ठाकुर : 60 हजार
दलित : 1 लाख
लोध : 50 हजार
कुर्मी, गड़रिया, कुम्हार, मल्लाह, कहार, माली, मौर्य, तमोली आदि : 2 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed