फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Whole tower will be contenment zone if one patient found corona positive.

कोरोना की रोकथाम के लिए नए दिशा-निर्देश, अपार्टमेंट में एक से अधिक केस मिले तो पूरा टावर होगा कंटेनमेंट जोन

Mon, 05 Apr 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Apr 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Whole tower will be contenment zone if one patient found corona positive.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि किसी जगह एक पॉजिटिव मरीज पाया गया है और वहां फिर से कोई मरीज मिलता है तो उस क्षेत्र में 50 मीटर रेडियस को प्रतिबंधित किया जाएगा। इसमें 60 घरों को लक्ष्य बनाकर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन


इनमें वह घर भी शामिल होंगे, जिनमें पहला मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया था। यदि किसी अपार्टमेंट में एक केस मिलेगा तो उसके एक तल को ही कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। यदि अधिक केस मिले तो पूरे टॉवर को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में टीम से चिह्नित किसी भी संभावित रोगी की पहचान होने के बाद 24 घंटे में उसकी जांच जरूरी है। अंतिम पॉजिटिव केस का नमूना लेने की तारीख से 14 दिन तक संबंधित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बना रहेगा। यदि अंतिम पॉजिटिव केस के नमूना कलेक्शन की तारीख से 14 दिन तक कोई अन्य केस उस क्षेत्र में नहीं पाया जाता है तो उसे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया जाएगा। हर दिन नए मिले केस के क्षेत्र में कंटेनमेंट की कार्यवाही उसी दिन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट जोन में घर-घर टीमें जाएंगी। पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर तैनात किया जाएगा। यह टीमें घरों में खांसी, जुखाम, बुखार और सांस लेने में परेशानी वाले रोगियों को चिह्नित करेंगी। इनके नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जाएंगे। यह जिम्मेदारी सैंपल कलेक्शन टीम के नोडल अधिकारी की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed