{"_id":"9bd790d15524601398b11ead93099899","slug":"where-is-choudhari-sahab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां हैं चौधरी साहब ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां हैं चौधरी साहब ?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Jul 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी साहब कहां है? यह सवाल समाजवादी पार्टी और सरकार के हलकों में आम है। कोई कहता है बीमार हैं, कोई बता रहा है बाहर गए हैं।
विज्ञापन
उनके बयान तो आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री और सपा मुखिया के साथ साये की तरह रहने वाले चौधरी साहब खुद सात दिन से सीन से गायब है।
मुलायम सिंह की प्रेस कांफ्रेंस में भी नजर नहीं आए। न तो सपा मुख्यालय और न ही विधानसभा सचिवालय स्थित उनके दफ्तर से सही जानकारी मिल रही है।
हर समय चालू रहने वाला मोबाइल भी दो-तीन दिन से बंद है। मोबाइल चालू था तो एक पीए ने जवाब दिया, मंत्री जी गाजियाबाद गए हैं, मोबाइल भूल गए हैं।
सचिवालय स्थित कार्यालय में बताया गया कि बाहर गए हैं, दो-तीन दिन में लौटेंगे। एक नजदीकी ने कहा, शायद तबीयत खराब है।
सच जो भी हो, अटकल यह भी है कि सरकारी तौर-तरीके से नाखुश चौधरी साहब कुछ दिन के रेस्ट पर हैं। कहां, किसी को पता नहीं ?