{"_id":"691a363ed8f1c259320dd146","slug":"when-the-wedding-season-arrived-shopping-increased-in-the-bullion-market-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1474645-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सहालग आई तो सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सहालग आई तो सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। धनतेरस और दिवाली के बाद शादी-विवाह का सीजन करीब आते ही सराफा बाजार में फिर से रौनक दिखने लगी है। पिछले कुछ दिनों से कीमतें स्थिर रहने से सहालग की खरीदारी शुरू हो गई है। हालांकि, लगातार उतार-चढ़ाव के बीच एक हफ्ते में सोना 3,000 और चांदी 7,500 रुपये महंगी हुई है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि सहालग शुरू होने में अब सप्ताहभर से भी कम समय बचा है और यह 15 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बिक्री बढ़ी तो है, लेकिन पिछले साल की तुलना में 15-20 फीसदी कम है। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्रनाथ रस्तोगी और महानगर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष वर्मा बताते हैं कि महंगाई के कारण ग्राहक भारी गहनों के बजाय हल्के और कम वजनी जेवर पसंद कर रहे हैं।
एक हफ्ते में सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव
कारोबारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह सोने और चांदी पर औसतन 6,000 रुपये तक का अंतर देखने को मिला। हालांकि, शनिवार तक दाम फिर नरम हुए और साप्ताहिक अंतर सोने में 3,000 और चांदी में 7,500 रुपये पर आ गया।
विज्ञापन
ऐसे बदलीं कीमतें (रुपये में)
तारीख- सोना- चांदी
8 नवंबर- 124,800- 153,000
10 नवंबर- 126,200- 155,000
11 नवंबर- 129,200- 160,200
12- नवंबर- 127,900- 159,700
13 नवंबर- 131,300- 170,000
14 नवंबर- 130,700- 167,000
15 नवंबर- 127,800- 160,500