{"_id":"6082b4558ebc3e59236909bb","slug":"when-the-passengers-decreased-the-airfare-came-on-the-ground-the-fare-used-to-stay-on-the-sky-during-the-summer-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री घटे तो विमानों का किराया आया जमीन पर, गर्मियों की छुट्टियों में आसमान पर रहता था किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री घटे तो विमानों का किराया आया जमीन पर, गर्मियों की छुट्टियों में आसमान पर रहता था किराया
Fri, 23 Apr 2021 05:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Apr 2021 05:19 PM IST
सार
गर्मियों की छुट्टियों में आसमान पर रहने वाला विमानों का किराया कोरोना संक्रमण की मार के चलते जमीन पर आ गया है। दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने से लोग सिर्फ आवश्यक कार्य के सिलसिले में ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों की छुट्टियों में आसमान पर रहने वाला विमानों का किराया कोरोना संक्रमण की मार के चलते जमीन पर आ गया है। दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने से लोग सिर्फ आवश्यक कार्य के सिलसिले में ही सफर कर रहे हैं। यही वजह है कि मुंबई रूट का किराया इन दिनों जहां आठ से दस हजार होता था, घटकर चार हजार तक पहुंच गया है। यही हाल दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और बंगलूरू रूट की फ्लाइटों का भी है।
विज्ञापन
लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ानें सिर्फ 4458 रुपये में मिल रही हैं जबकि इस रूट की डायरेक्ट फ्लाइट 4254 रुपये में हैं। ऐसे ही मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट का किराया 4034 रुपये और डायरेक्ट फ्लाइट का 4682 रुपये है। जबकि गर्मियों की छुट्टियों में इस रूट का किराया आठ से दस हजार रुपये तक होता था। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली की उड़ान 3156 रुपये में और दिल्ली से लखनऊ की सीढ़ी उड़ान 3434 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
वहीं, लखनऊ से बंगलूरू की फ्लाइट 4452 रुपये और डायरेक्ट फ्लाइट 5992 रुपये में है। वापसी की उड़ान 5487 रुपये में है। दूसरी ओर, लखनऊ से कोलकाता जाने वाली उड़ानें 3734 रुपये और कोलकाता से लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स 4198 रुपये में हैं। अहमदाबाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 3298 रुपये तथा लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 3348 रुपये में मिल रही है। लेकिन संक्रमण के बढ़ने के चलते एयरलाइन को यात्री नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर जरूरी
मुंबई से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है। हालांकि पहले वहां से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग होती थी। पर संक्रमितों के बढ़ने के चलते ऐसा किया गया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर सख्ती भी बढ़ा दी गई है। वहीं, खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर झिकझिक जारी है। कोरोना जांच के एवज में 900 रुपये देने को लेकर आए दिन बहस हो रही है।