फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the mother scolded her for losing the gold chain, the girl committed suicide by hanging herself

Lucknow News: सोने की चेन खोने पर मां ने लगाई डांट तो युवती ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Sat, 14 Jun 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
When the mother scolded her for losing the gold chain, the girl committed suicide by hanging herself
लखनऊ। सोने की चेन गायब होने पर बाजारखाला के भवानीगंज निवासी शालू (21) को मां ने बृहस्पतिवार रात डांट दिया। इससे आहत होकर उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। ई रिक्शा चालक पिता संजय ने बताया कि बेटी शालू कुछ दिन पहले मां मन्नो की सोने की चेन पहन कर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। बृहस्पतिवार रात मां ने चेन वापस मांगी तो बेटी अलमारी से चेन निकालने गई, लेकिन नहीं मिली। इस पर मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर शालू चुपचाप कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद जब पिता संजय ने बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। दूसरे दरवाजे से बेटी के कमरे में पहुंचे तो वह पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजन शालू को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शालू ने स्नातक तक की पढ़ाई की थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed