फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When the inquiry call came from CMO, I took over the duty.

Lucknow News: सीएमओ से जांच का नंबर आया तो संभाल ली ड्यूटी

Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
When the inquiry call came from CMO, I took over the duty.
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर जाने वाले तीन सरकारी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की जांच सीएमओ से कराने का आदेश डीआईओएस ने दिया तो दो प्रधानाचार्याें ने ड्यूटी संभालने में ही भलाई समझी। इन सभी की ड्यूटी बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के तौर पर लगी थी और ये पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा में नहीं मौजूद थे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से जब इस बात की जानकारी विभाग को मिली तो सख्ती शुरू हुई। इस संबंध में अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खबर भी प्रकाशित की थी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने ऐसे शिक्षकों को लेकर सख्त आदेश जारी किया है कि कोई भी शिक्षक परीक्षा के समय अचानक छुट्टी पर नहीं जा सकता। कोई भी अवकाश बिना सीएमओ के प्रमाण पत्र के मंजूर नहीं होगा। इसके बाद बीमारी का हवाला देकर छुट्टी पर जाने वाले प्रधानाचार्यों से सीएमओ की ओर से जारी मेडिकल प्रमाण पत्र मांगा गया था।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल पहाड़पुर बीकेटी की प्रधानाध्यापक ऊषा रानी ने बीकेटी इंटर कॉलेज में बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी करने और दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष पांडेय ने कॉलेज में रहकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा है। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिमामऊ के प्रधानाचार्य का जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed