{"_id":"691e2d8ddb6ab4236808dbcc","slug":"when-the-friendship-was-broken-the-man-pulled-the-girls-hair-and-slapped-her-on-the-road-lucknow-news-c-13-knp1002-1478929-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्ती तोड़ी तो सड़क पर बाल खींचकर युवती को जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्ती तोड़ी तो सड़क पर बाल खींचकर युवती को जड़े थप्पड़
Thu, 20 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करने वाली युवती ने परिचित चिनहट निवासी श्रीकांत मोदी व उसके दो साथियों पर बीच सड़क पर बाल खींचने, थप्पड़ मारने, मोबाइल फोन तोड़ने व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि युवती की दोस्ती श्रीकांत से थी। दोनों में फोन पर बातचीत भी होती थी। किसी कारण युवती ने श्रीकांत से बातचीत करनी बंद कर दी। यह बात श्रीकांत को बुरी लग गई। मंगलवार सुबह युवती रोज की तरह ड्यूटी के लिए जा रही थी। विवेकखंड स्थित शालीमार ज्वैलर्स के पास श्रीकांत व उसके दो साथियों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि श्रीकांत ने बीच सड़क पर उनके बाल खींचे और मारपीट करते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया। विरोध पर उन्हें थप्पड़ मारे। आरोपियों ने अश्लीलता भी की। शोर मचाने पर राहगीर मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों पर छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।