फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ...when Mishra ji trapped the cyber fraudster in his own trap

Lucknow News: ...जब मिश्रा जी ने साइबर ठग को ही उसके जाल में फंसाया

Fri, 02 Jan 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
...when Mishra ji trapped the cyber fraudster in his own trap
लघु फिल्म के दृश्य में नाना पाटेकर। 

विज्ञापन
लखनऊ। हेलो दुष्यंत मिश्रा...आपके मोबाइल नंबर की 22 शिकायतें मिली हैं...मनी लांड्रिंग में आपका नंबर इस्तेमाल हुआ है। 15 लाख का जुर्माना भरना होगा..। दुष्यंत ने जागरूकता दिखाई। वह समझ गए कि ये साइबर ठग है। उसी को जाल में फंसाया और 60 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।



कुछ इसी तरह की कानपुर की घटना को एक लघु फिल्म में दिखाया गया। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश देती लघु फिल्म में दुष्यंत मिश्रा का किरदार मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने किया है। दरअसल कुछ महीने पहले कानपुर के एक शख्स को साइबर अपराधी ने कॉल कर डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही थी। शख्स ने कहा कि जेवरात गिरवी रखें हैं, उसको बेचकर वह पैसे दे देगा, लेकिन गहने छुड़वाने के लिए 60 हजार रुपये लगेंगे। ठग को लगा कि ये रकम वह दे देगा तो वह शख्स जेवरात बेचकर लाखों की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर देगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, शख्स को पता था कि ये पुलिस वाला नहीं बल्कि ठग है। उसी को जाल में फंसा लिया था।
विज्ञापन




लोगों को जागरूक करने के लिए इस घटना को फिल्माया गया है। फिल्म में अभिनेता किशोर सोनी, आदिल ईरानी ने भी अभिनय किया। फिल्म का निर्देशन ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य ने किया है। फिल्म के जरिये बताया गया कि कोई भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करता है। वारंट आदि वीडियो कॉल पर नहीं भेजे जाते। इसलिए सतर्क रहें और साइबर अपराध से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed