फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When electricity failed, anger erupted, leading to uproar and vandalism at the call center.

Lucknow News: बिजली नहीं आई तो दौड़ा गुस्से का करंट, कॉल सेंटर पर हंगामा-तोड़फोड़

Thu, 19 Mar 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
When electricity failed, anger erupted, leading to uproar and vandalism at the call center.
हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में प्रीपेड मीटर धारकों के बकाया बिल पर कनेक्शन काटने की जो मुहिम बीते शनिवार को शुरू हुई वह बुधवार को जारी रही। बुधवार को 13,221 बकायेदारों की ऑनलाइन बिजली काटी गई। जिनके कनेक्शन बिल जमा करने के बाद भी चालू नहीं हुए, ऐसे करीब 150 लोगों के एक समूह ने दोपहर 12:30 बजे हुसैनगंज कॉल सेंटर पहुंचकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।





स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती की तो प्रदर्शनकारी भाग निकले। अपराह्न 3 बजे के करीब फिर सौ से ज्यादा लाेग कॉल सेंटर पहुंचे। इस बार इन लोगों ने हंगामा करते हुए कॉल सेंटर के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और इंजीनियरों के खिलाफ नारेबाजी। इस बार भी पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शन करने वाले मौके से हटे। शाम 5 बजे के बाद लोगों की बिजली चालू होने लगी तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन




कॉल सेंटर पर फूलबाग के आतिफ, मोतीझील के दिव्यांग कमलेश व केकेसी महावीरपुरी निवासी अर्चना ने बताया कि सुबह 11 बजे उन्होंने बिल जमा कर दिया। बिजली चालू न होने पर वह दोपहर 12 बजे कॉल सेंटर आए, मगर शाम पांच बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। अर्चना ने बताया कि उनकी सास के नाम के कनेक्शन का बिल दो लाख रुपये बना दिया गया था। इससे सेंटर के इंजीनियर भागे-भागे घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन










मुख्य अभियंता से भिड़ी महिला



जानकीपुरम जोन के पुरनिया कार्यालय में एक महिला मुख्य अभियंता वीपी सिंह के कक्ष में घुस गई। महिला का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाते समय वादा किया गया था कि इसे प्रीपेड नहीं किया जाएगा। काफी देर तक तीखी नोकझोंक के बाद महिला देख लेने की धमकी देकर चली गई।









शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष टीम तैनात



उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने कार्यालय में एक विशेष तकनीकी टीम तैनात की है। इस टीम में सहायक व अवर अभियंताओं के साथ इंटेली स्मार्ट कंपनी के कर्मी शामिल हैं, जो उन घरों की बिजली तत्काल बहाल कर रहे हैं।









बिजली चोरी पर तीन उपभोक्ताओं पर एफआईआर



चेकिंग अभियान के दौरान बिजली चोरी के मामले भी सामने आए। अधिशासी अभियंता (छापा) सुशील कुमार ने बताया कि सुबह 61 कटे हुए कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें से तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।







एमडी ने किया हेल्पडेस्क का निरीक्षण



मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने दोपहर में जानकीपुरम जोन के जीएसआई उपकेंद्र की हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने वहीं पर मुख्य अभियंता वीपी सिंह को बुलाकर उपभोक्ता सेवा पर बातचीत की और आवश्यक निर्देश भी दिए।








यहां इतने कटे कनेक्शन

जोन संख्या



लखनऊ मध्य 5140

अमौसी 2841



गोमतीनगर 2724

जानकीपुरम 2506



----

उपभोक्ताओं की आड़ में तमाम ऐसे अराजकतत्व जो बिजली तो जलाते थे, मगर बिल नहीं भरते थे, उन्होंने हुसैनगंज कॉल सेंटर परिसर में घुसकर उपद्रव किया। गेट सहित कई जगह तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर एफआईआर कराई जा रही है।




- रवि कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता, लखनऊ मध्य जोन

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। 

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। 

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। 

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। 

हुसैनगंज कॉल सेंटर पर हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed