फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When caught by the flying squad, the student committed suicide by jumping into Gomti river

Lucknow News: उड़नदस्ते ने पकड़ा तो छात्र ने गोमती में कूदकर जान दी

Tue, 19 Mar 2024 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
When caught by the flying squad, the student committed suicide by jumping into Gomti river
लखनऊ। एमसीए द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को उड़नदस्ते ने नकल करते दबोच लिया। उसमें से एक छात्र ने तनावग्रस्त होकर गोमती में कूदकर खुदकुशी कर ली। सोमवार शाम गोमतीनगर में नदी में उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन


बड़ा चांदगंज निवासी मनोज सैनी किराना की दुकान चलाते हैं। उनके छोटे बेटे मयू सैनी (24) कुर्सी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट से एमसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल के मुताबिक वर्तमान में मयू की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र सीतापुर रोड स्थित बंसल इंस्टीट्यूट था। 15 मार्च को मयू परीक्षा देने गए थे। जहां उड़नदस्ते ने मयू और उनके पीछे बैठे एक छात्र को नकल करते पकड़ा था। दोनों की कॉपी मैच कर रही थी। इसलिए कॉपियां जब्त कर दोनों को दूसरी कॉपी देकर नए सिरे से परीक्षा देने को कहा गया था। परीक्षा के बाद मयू घर चले गए थे। दूसरे दिन वह लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट गए थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

17 मार्च को गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। सोमवार को मयू का शव गोमती में मिला। एसीपी के मुताबिक जांच में सामने आया है कि मयू ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य आएंगे और परिजन जो तहरीर देंगे उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा देने के बाद से मयू गुमसुम थे। मतलब परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की कार्रवाई से वह तनावग्रस्त थे। पुलिस ने जब लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी की 16 मार्च की फुटेज देखीं तो पता चला कि सुबह 11:39 बजे मयू कॉलेज पहुंचे थे। 16 मिनट बाद 11:55 बजे वह चले गए थे।

मयू के परिवार में पिता मनोज, मां मधुलिका और बड़े भाई मामिक हैं। मामिक जनगणना विभाग में कर्मचारी हैं। पिता का कहना है कि अंदेशा है कि कॉलेज में किसी ने कुछ न कुछ ऐसा कहा है, जिससे मयू ने आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इसलिए वह पोस्टमार्टम के बाद तहरीर देकर जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed