फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When angry BJP MLA left before laying the foundation stone

Lucknow News: जब गुस्साकर शिलान्यास से पहले ही चले गए भाजपा विधायक

Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
When angry BJP MLA left before laying the foundation stone
नसीराबाद (रायबरेली)। सलोन के भाजपा विधायक अशोक कुमार को शनिवार को गुस्सा आ गया। नसीराबाद सीएचसी में आधुनिक प्रयोगशाला के लिए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में उनको शामिल होना था। तय समय पर 11 बजे वह सीएचसी पहुंचे तो वहां सन्नाटा मिला। गर्मी में पंखों की व्यवस्था भी नहीं कराई गई थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय जायसवाल ने जैसे ही उन्हें बताया कि कार्यक्रम बढ़कर दोपहर 12.20 बजे का हो गया है। इतना सुनते ही विधायक का पारा चढ़ गया। कार्यदायी संस्था के जेई संजय सिंह को जमकर फटकार लगाते हुए सीएमओ से शिकायत करने के साथ ही गुस्साए विधायक बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही लौट गए। साढ़े 12 बजे आगरा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिलान्यास किया। भाजपा विधायक अशोक कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत सीएमओ से कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed