{"_id":"6a3303b7b427fe70d70a03f7","slug":"when-amar-ujala-drew-attention-to-the-matter-the-urban-development-minister-visited-the-site-to-inspect-the-situation-lucknow-news-c-13-lko1096-1787579-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमर उजाला ने ध्यान खींचा तो मौके पर जाकर नगर विकास मंत्री ने देखा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमर उजाला ने ध्यान खींचा तो मौके पर जाकर नगर विकास मंत्री ने देखा हाल
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा।
लखनऊ। नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से बारिश में जलभराव की समस्या होने की खबर बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद बुधवार को ही दोपहर में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने इंदिरानगर इलाके का दौरा किया और नाला निर्माण का काम बारिश से पहले पूरा करने का आदेश दिया। इसके साथ ही अयोध्या रोड से कुकरैल तक करीब एक किलोमीटर भूमिगत नाला भी बेहतर जल निकासी के लिए बनाने के निर्देश मौके पर दिए।
इंदिरानगर के डी ब्लॉक में इन दिनों नाला निर्माण हो रहा है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है। ऐसे में बारिश में डी ब्लाॅक व आसपास के इलाके में जलभराव की समस्या हो सकती है। इसको लेकर अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद नगर विकास मंत्री ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और काम को तेज करने और बारिश से पहले पूरा के निर्देश नगर निगम के मुख्य अभियंता को दिए।
इसके साथ ही इंदिरानगर में मुंशीपुलिया से रिंग रोड की ओर फ्लाईओवर बनाने के दौरान सीवर व जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे इस इलाके में जलभराव होने लगा है। इसे दूर करने के लिए मंत्री ने एक किमी भूमिगत नाला बनने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने गाजीपुर थाने के निकट बने नाले की सफाई फिर से कराने और खुली जगहों को ढंकने के लिए कहा।
विज्ञापन
शक्ति उपवन को भी देखा
मंत्री एके शर्मा ने अयोध्या रोड पर कुकरैल के किनारे नगर निगम की ओर से विकसित किए जा रहे शक्ति उपवन को भी देखा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को यहां बारिश के दौरान बड़े स्तर पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। कहा कि यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और शहर के हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।