फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   what modi ate in his Varanasi visit.

मोदी ने काशी में किन लजीज़ पकवानों का चखा स्वाद?

Sun, 09 Nov 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 09 Nov 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
what modi ate in his Varanasi visit.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान सादा भोजन किया। उनके खानपान की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की मानें तो पीएमओ से जो निर्देश मिला था उसके अनुसार ही भोजन और नाश्ता परोसा गया। उन्हें लंच में केसर वाला दही और डिनर में रसमलाई दी गई थी। उन्होंने किसी भी चीज की अतिरिक्त डिमांड नहीं की।
विज्ञापन


जिस समय उन्हें डीरेका गेस्ट हाउस में रसमलाई दी गई तो उन्होंने उसे टेबल पर किनारे कर दिया। बाद में जब गेस्ट हाउस संचालक पीके मल्होत्रा ने आग्रह किया तो पीएम ने केवल एक रसमलाई खाई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पीएम के लिए सेब और बिहार का चिनिहवा केला मंगवाया गया था। खाने-पीने की सामग्री की खरीदारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई थी। हर सामान अलग-अलग दुकानों से बैच नंबर देखकर खरीदा गया। सभी सामान की जांच हुई तब भोजन तैयार किया गया। उनके मेन्यू में जो कुछ पीएमओ से भेजा गया था, उसमें से अचार, पोहा, ब्रेड-बटर, कटलेट और उपमा पीएम ने नहीं खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी सभी व्यंजनों का स्वाद लिया। तैयार भोजन को पहले 16 फूड टेस्टरों ने चखा। उसके एक घंटे बाद वह भोजन पीएम को परोसा गया। पीएम ने जो व्यंजन खाए उन्हें सुरक्षा कारणों से 24 घंटे तक प्रिजर्व करके रखा गया। पीएम के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए केंद्र और राज्य के 50 से अधिक अधिकारी लगाए गए थे।

पीएम को परोसा गया भोजन

what modi ate in his Varanasi visit.

दोपहर का मेन्यू
जीरा राइस, अरहर की दाल, रोटी, मिक्स वेज, मटर-पनीर की सब्जी, दही, केसर वाला दही, वेजिटेबल सलाद, पापड़।
शाम का मेन्यू
अदरक वाली चाय, अरारोट और जौ से बनी बिस्किट, हिमालयन मिनरल वाटर।

रात का मेन्यू
गुजराती खिचड़ी, अरहर की दाल, लौकी की सब्जी, आलू-मेथी की सब्जी, दही, रसमलाई, वेजिटेबल सलाद, पापड़, मिक्स अचार।

सुबह का मेन्यू
अदरक वाली चाय, अरारोट और जौ से बना बिस्किट, पोहा, कटलेट, उपमा, ब्रेड-बटर, सेब, नाशपाती, केला और पपीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed