फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   what is saline water and how does it effect blood.

खून का काला कारोबार: सेलाइन वाटर की एक बूंद भी होती है बेहद खतरनाक, जानें- क्या है ये

Sat, 27 Oct 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
what is saline water and how does it effect blood.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

मिलावटखोर सेलाइन वाटर मिला खून बेच रहे थे। ऐसा खून क्या सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है? यही सवाल हमने किया केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा से। डॉ. तूलिका कहती हैं-इससे मरीज की जान भी जा सकती है। गुर्दा, दिल और यकृत से संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन


डॉ. चंद्रा बताती हैं कि खून में कोई भी बाहरी तत्व मिलाया जाता है तो उसके जहरीला होने या उसमें मौजूद विभिन्न तरह के तत्वों के प्रभावित होने का डर रहता है। यदि हम उसमें सिर्फ सेलाइन वाटर भी मिला दें तो भी वह प्रभावित होगा। ब्लड में एक बूंद भी सेलाइन वाटर मिलाना खतरनाक है। कुछ लोगों में इसका असर तत्काल होता है तो कुछ में माह भर बाद दिखता है।
विज्ञापन


डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि सेलाइन वाटर या अन्य किसी तरह की चीज मिलाने के बाद चढ़ाए गए रक्त से हाथ-पैर या पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। खुजली होती है। कई बार पाचन क्रिया प्रभावित होती है। धीरे-धीरे शरीर में पहले से मौजूद ब्लड भी संक्रमित होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीमोग्लोबिन तेजी से गिरता है। यही वजह है कि एक बार मिलावटी ब्लड चढ़ जाने के बाद संबंधित मरीज के शरीर से ब्लड बनने की प्रक्रिया कम हो जाती है। धीरे-धीरे इसका असर बढ़ने लगता है।

जानें, क्या है सेलाइन वाटर

आसान शब्दों में कहें तो नमकीन पानी। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो ऐसा पानी जिसमें सोडियम क्लोराइड मिला होता है। जब शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो, तब इसे दिया जाता है। यदि शरीर में पानी है तो जरूरत नहीं पड़ती है।

खून में सेलाइन वाटर क्यों मिलाया जा रहा था तो इसके पीछे कारण ये है कि लाल रक्त कणिकाओं को अगर ऐसे पानी में मिला दें तो वह ऑस्मोसिस के कारण बर्स्ट हो जाएंगी। आसान शब्दों में कहें तो लाल रक्त कणिकाएं पानी को सोखकर नष्ट हो जाएंगी। धंधेबाज सेलाइन वाटर पर 100 रुपये खर्च करते हैं।

सेलाइन वाटर मिले खून में खत्म हो जाती है जमने की क्षमता

एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि सेलाइन वाटर वाले खून में स्वत: जमने की क्षमता नहीं रह जाती है जो किसी भी मरीज का लिए जानलेवा साबित होगा। लोगों को पता भी नहीं चल सका होगा कि उनके मरीज की मौत क्यों हो गई।

यह गिरोह अवैध तरीके से खून निलाकर उसमें सेलाइन वाटर मिलाकर एक यूनिट को दो यूनिट में बदल देता था और ब्लड बैग में भरकर 2 से 3 हजार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेच देता था। खून में सेलाइन वाटर मिलाने के बाद उसे छोटे बैग में पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल) दर्ज कर बेच देते थे।

जानिए, कैसे बचें मिलावटी खून लेने से

- सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक से ही रक्त लें। उसके बैग पर ग्रुप, एक्सपायरी नंबर, पंजीयन नंबर देख लें।

- यह भी देखें कि जहां से ब्लड ले रहे हैं वहां की व्यवस्थाएं ठीक हैं या नहीं। फ्रीजर की व्यवस्था जरूर देखें।

- ब्लड किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है, इसलिए रक्तदान करें और उसके बदले रक्त लें।

- निजी ब्लड बैंक से रक्त ले रहे हैं तो देखें कि उसका पंजीयन है या नहीं।

कई ब्लड बैंकों के बना रखे थे जाली ब्लड बैग

एसटीएफ के अनुसार आरोपियों के पास से 4500-जाली ब्लड बैग लेबल (ओपी चौधरी ब्लड बैंक), 3500 जाली ब्लड बैग लेबल (शेखर ब्लड बैंक), 3000 जाली फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा लेबल (मेडिसिन ब्लड बैंक) और चार जाली स्टैम्प बरामद हुए। पूछताछ में एक ऐसे कर्मचारी के बारे में पता चला है जो तीन सौ रुपए में इस गिरोह को ब्लड बैग भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed