फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Welcome today to the two-day Mahakumbh confluence of cultures...

Lucknow News: संस्कृतियों के दो दिवसीय महाकुंभ संगम में आज आपका स्वागत है...

Wed, 24 Dec 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Welcome today to the two-day Mahakumbh confluence of cultures...

विज्ञापन
लखनऊ। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संस्कृतियों के महाकुंभ संगम का आगाज बुधवार को होगा। गोमतीनगर में समतामूलक चौराहे के निकट रिवर फ्रंट पर देशभर की संस्कृतियां अपने व्यंजनों, रहन-सहन, पहनावे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरेंगी।

उद्घाटन सुबह 10:30 बजे प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह दीप प्रज्ज्वलन कर करेंगे। दिनभर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही शाम का मुख्य आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास होंगे। आयोजन में लखनऊ विकास प्राधिकरण भी सहयोगी की भूमिका में है।
विज्ञापन


24 और 25 दिसंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन में बुधवार को आयोजन की शुरुआत वाद्ययंत्रों के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से होगी। इसके बाद सामूहिक गणेश वंदना और लावणी नृत्य की प्रस्तुति होगी। संस्कृति विभाग की ओर से संध्या प्रजापति राजस्थानी गीत प्रस्तुत करेंगी। गतका, गिद्दा और शबद कीर्तन के साथ ही कश्मीरी नृत्य, रेनू लता का गायन और संतूर की प्रस्तुति होगी। बांग्ला नृत्य, जोहरी लोकनृत्य के बाद पुरबिहा गायन और बिरहा की प्रस्तुति देंगे लोक कलाकार अवधेश बालेश्वर, अंगद और संजय। स्वरा त्रिपाठी संस्कार और ब्याह गीतों की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इतना कुछ होगा एक जगह

— अलग-अलग समाज, राज्य और संस्कृत के स्टाॅलों पर खानपान का लुत्फ।

— चर्चित कलाकारों की ओर से विभिन्न राज्यों के लोकगीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुति

— महिला सशक्तीकरण को दर्शाती महिला उद्यमियों की ओर से घर से तैयार उत्पादों की भी प्रदर्शनी।

— बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, बग्घी और ऊंट की व्यवस्था

— ओपन माइक में युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका।

— अंतिम प्रस्तुति के रूप में देश के विख्यात कवि कुमार विश्वास मंच संभालेंगे और अपनी कविताओं व गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।





हर स्टाल पर होगा जानकारियों का खजाना



अमर उजाला के इस आयोजन में शहरियों को विभिन्न समाजों और प्रांतों के स्टाल पर जानकारी का खजाना भी मिलेगा। विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि अपने यहां के खानपान, वेशभूषा और संस्कृति की जानकारी देंगे। आयोजन में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है, जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कुछ न कुछ आकर्षण रहेगा।





एंट्री और पार्किंग निशुल्क



इस दो दिवसीय भव्य आयोजन के दौरान प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।



हर घंटे निकाले जाएंगे लकी ड्रा

आयोजन के दौरान दोनों दिन आगंतुकों के लिए हर घंटे लकी ड्रा कूपन निकाले जाएंगे। इसमें भाग्यशाली विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed