फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Welcome New Year: Amidst the pomp and fun, Lucknow said Happy New Year, dancing continued on the streets till

नए साल का स्वागत:धूम-धड़ाके और मौज-मस्ती के बीच लखनऊ ने बोला हैपी न्यू ईयर, देर रात तक सड़कों पर होता रहा डांस

Wed, 01 Jan 2025 07:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Jan 2025 07:40 AM IST
सार

New Year Celebration: नए साल का स्वागत लखनऊ वालों ने धूमधाम से किया। 12 बजते ही मानों पूरा शहर सड़कों पर उतर आया। हजरतगंज में तो मेले जैसा माहौल देखा गया। 

विज्ञापन
Welcome New Year: Amidst the pomp and fun, Lucknow said Happy New Year, dancing continued on the streets till
हजरतगंज में मेले जैसा रहा माहौल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाम से ही रंग बिरंगी रोशनी से नहाया शहर-ए-लखनऊ 12 बजते ही नए साल के जश्न के इस्तकबाल में सड़कों पर उतर आया। धूम-धड़ाके के बीच डीजे की धमक पर थिरकते युवाओं ने हैपी न्यू ईयर बोलकर नए साल 2025 का स्वागत किया। इस दौरान शहर के हार्ट ऑफ सिटी हजरतगंज और 1090 चौराहे पर लोगों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि जैसे कोई मेला लगा हो। चारो तरफ था तो बस हैपी न्यू ईयर का शोर। कोई अपनों संग सेल्फ़ी लेता दिखा तो कोई दूर बैठे परिवार को वीडियो काल के जरिए नए साल के माहौल की झलक दिखाता नजर आया। इस बीच सड़कों पर उतरी भीड़ को सम्भालने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


भारी मात्रा में लोग रहे मौजूद 

Welcome New Year: Amidst the pomp and fun, Lucknow said Happy New Year, dancing continued on the streets till
शहर के होटलों में मना न्यू ईयर। - फोटो : अमर उजाला।

11:30 बजते ही हजरत गंज के सभी चौराहों पर पोलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी वाहनों की एंट्री बंद कर दी, जिससे दोपहिया व चार पहिया वाहन बस घूमते ही रहे जबकि पैदल चल रहे लोगों ने हार्ट ऑफ सिटी हजरतगंज में खूब मस्ती की। 12 बजे के बाद भी एंट्री पॉइंट नहीं खुले और इसके बाद मयफोर्स मौजूद डीसीपी रवीना त्यागी ने लोगों  से अपने अपने घर जाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिट बिल्डिंग के पास रहा अफरा-तफरी का माहौल 

Welcome New Year: Amidst the pomp and fun, Lucknow said Happy New Year, dancing continued on the streets till
समिट बिल्डिंग में देर तक होता रहा नाच-गाना। - फोटो : अमर उजाला।
मध्य शहर से अलग गोमती नगर की समिट बिल्डिंग के आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा।यहां मौजूद रेस्टो बार व क्लब में पार्टी करने वालों की इतनी भीड़ उमड़ी कि बिल्डिंग में जगह ही कम पड़ गई। हालात इतने बिगड़े कि खुद पुलिस को मोर्चा सम्भालना पड़ा। बार में पार्टी और नशे की हालत में स्थिति न बिगड़े इसलिए खुद पुलिस ने ही बिल्डिंग में एंट्री बंद कराई, इससे लोगों की पुलिस से कहासुनी भी हुई। यहां हंगामा करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा। देर रात नशे में धुत युवक समिट बिल्डिंग के फाउन्टेन में गिरा दिखा जिसे पुलिसकर्मियों की मदद से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed