फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Welcome' celebrations cause traffic jam: BJP state president Pankaj Chaudhary arrives in Lucknow, stages set

'स्वागत' बना जाम की वजह: लखनऊ पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जगह-जगह बने मंच...ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 12 Jan 2026 02:44 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 12 Jan 2026 02:44 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या दौरे के दौरान जगह-जगह स्वागत मंच लगने से शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रमुख चौराहों पर जाम लगा रहा और आम लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
'Welcome' celebrations cause traffic jam: BJP state president Pankaj Chaudhary arrives in Lucknow, stages set
BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में लगा जाम - फोटो : मोहम्मद इमरान

विस्तार

शहर में जाम का मुद्दा आम है। अफसर जाम का निदान करने के लिए नई-नई रणनीति बना रहे हैं। बावजूद इसके सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के लिए रैली निकाली गई। यह रैली भी पीक ऑवर में निकाली गई, जिसके कारण शहर का यातायात व्यवस्था बिगड़ गया। लोहिया पथ, समता मूलक चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, डालीबाग, बालू अड्डा और सर्वोदयनगर समेत अन्य इलाकों में वाहनों की रफ्तार थम गई।

विज्ञापन


खास बात ये है कि दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को दफ्तर खुले थे। कई दिन बाद स्कूल भी खुले। सुबह के समय भाजपा नेताओं के शक्ति प्रदर्शन ने दफ्तर के लिए निकले लोगों को परेशानी में डाल दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसकी वजह से वाहनों का दबाव बढ़ गया। कमता, चिनहट तिराहा और मटियारी के आसपास भी इसका असर देखने को मिला। लोग वाहनों की लंबी कतार में खड़े नजर आए। शहीद पथ पर भी यातायात के दबाव ने राहगीरों को परेशान किया।
विज्ञापन

 

'Welcome' celebrations cause traffic jam: BJP state president Pankaj Chaudhary arrives in Lucknow, stages set
BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में लगा जाम - फोटो : मोहम्मद इमरान

टेढ़ीपुलिया पर भी अव्यवस्था

स्वागत समारोह के कारण टेढ़ीपुलिया पर भी वाहन रेंगने लगे। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा और मुंशीपुलिया पर भी राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसे लोग उल्टी दिशा से निकलने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने बैरंग लौटाया। कई मार्गों पर स्कूली वाहन ओर एंबुलेंस भी फंस गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों किसी तरह निकलवाया।

'Welcome' celebrations cause traffic jam: BJP state president Pankaj Chaudhary arrives in Lucknow, stages set
कार और दोपहिया वाहन कतार में खड़े - फोटो : मोहम्मद इमरान

दुबगा में अतिक्रमण बनी मुसीबत

दुबग्गा सीतापुर बाईपास और कानपुर बाईपास पर सोमवार को ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, गैर जनपद की मैजिक और बसों की भरमार से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर आड़ी-तिरछी गाड़ियां खड़ी कर सवारियां भरी जा रही थीं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात ये है कि ट्रैफिक पुलिस बूथ के आसपास ही अतिक्रमण से यहां आए दिन यातायात का दबाव रहता है।

विज्ञापन

'Welcome' celebrations cause traffic jam: BJP state president Pankaj Chaudhary arrives in Lucknow, stages set
स्वागत की वजह से लगा जाम - फोटो : मोहम्मद इमरान

रात में निकालें रैली तो न हो परेशानी

महाराष्ट्र में लोगों की सहूलियत को देखते हुए दिन में रैली या इस तरह के आयोजन नहीं किए जाते हैं। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए वहां रात के समय ही ऐसे आयोजन होते हैं। राजधानी में यातायात के दबाव को देखते हुए अगर रात में यातायात का दबाव कम होने के बाद ऐसा किया जाए तो शायद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed