फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weekly fire safety training begins

Lucknow News: आग से बचाव के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण शुरू

Wed, 20 Aug 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Weekly fire safety training begins
 प्रशिक्षण लेते अग्निसचेतक।
सरोजनीनगर।
विज्ञापन

राजधानी में अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान के निर्देशन में मंगलवार को अग्निसचेतक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सरोजनीनगर समेत राजधानी के सभी फायर स्टेशन पर इसका शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में अग्निसुरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

बताया गया कि प्रदेश में अब तक 91,000 से अधिक अग्निसचेतकों का चयन किया जा चुका है। इन्हें नियमित प्रशिक्षण देकर अग्निकांड में सहायता के लिए तैयार किया जाएगा। इसी के तहत प्रत्येक ब्लॉक से 100-100 अग्निसचेतकों का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू किया गया है। इसमें वह अग्निसचेतक शामिल किए गये हैं, जो दो वर्ष तक लगातार फायर विभाग में सेवा दे चुके हैं। प्रशिक्षण में आधुनिक अग्निशमन तकनीकों की जानकारी देने के साथ फायर फाइटिंग उपकरणों का संचालन, धुएं से बचाव, रेस्क्यू तकनीक और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण शामिल है। प्रशिक्षण में मॉल, अस्पताल और उद्योगों में अग्निसुरक्षा के पहलुओं की भी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इससे मॉल, मल्टीप्लेक्स और बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार पाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में निजी भवनों में अग्निसुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और अग्निसुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

 प्रशिक्षण लेते अग्निसचेतक।

 प्रशिक्षण लेते अग्निसचेतक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed