{"_id":"67922806a782a3e0cc0b5013","slug":"weather-will-change-in-next-two-days-in-uttar-pradesh-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम... कोहरे संग फिर लौटेगी सर्दी, इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम... कोहरे संग फिर लौटेगी सर्दी, इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
Thu, 23 Jan 2025 05:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:53 PM IST
सार
यूपी में अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। वहीं, घना कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सड़कों पर छाया कोहरा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ने बृहस्पतिवार को अचानक करवट लिया है। तराई, पूर्वी यूपी और अवध के क्षेत्र में बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को प्रदेश के तराई और पूर्वी इलाकों समेत 42 जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता 100 मीटर से भी नीचे तक सिमट गई जिन इलाकों में दोपहर बाद धूप खिली भी, तो उसमें गर्माहट कम थी। पूर्वानुमानों के मुताबिक बुधवार की देर रात पश्चिमी यूपी के नोएडा व गाजियाबाद में बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक घने कोहरे और बेअसर धूप की वजह से यूपी के ज्यादातर इलाकों में अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बृहस्पतिवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश के तराई में पहले से ही घना कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार को भी यूपी के अधिकांश इलाकों में घने कोहरे के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा।
बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
घना कोहरा छाने की संभावना
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।