पारा लुढ़ककर पहुंचा 10 डिग्री, सर्दी बढ़ी, यहां देखें- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल दिसंबर के पहले तीन दिनों में दिन का न्यूनतम पारा 9 से 10 डिग्री के आसपास दर्ज होना शुरू हो गया था। सोमवार रात कंपाने वाली ठंड के बाद मंगलवार सुबह वॉक पर निकले लोगों के हाथों में दस्ताने दिखे।
सुबह हल्के कोहरे के साथ शुरू हुए दिन में दोपहर की गुनगुनी धूप ने राहत जरूर दी, लेकिन पछुआ हवा से अधिकतम पारा भी सरका। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाम से सिहरन बढ़ी तो देर रात को सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को दस्तानों की जरूरत महसूस हुई।
देखें- 24 घंटों में 3.5 डिग्री गिरा पारा
ठंड ने गलन का अहसास कराया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों से आती शुष्क पछुआ हवा ने रात का पारा सरकाया है। अभी हवाओं का दौर जारी है। अधिकतम और न्यूनतम पारे में सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। सुबह हल्के कोहरे के बाद दोपहर में धूप खिलेगी।
24 घंटों में 3.5 डिग्री गिरा पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
03 दिसंबर 23.6 10.0
02 दिसंबर 24.4 13.5
01 दिसंबर 25.5 13.1