फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather update and forecast in uttar pradesh

यूपी में लौटेगी बारिश: प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, पश्चिम यूपी में भारी तो पूर्वी में हल्की बरसात का अनुमान

Sun, 30 Jul 2023 01:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 30 Jul 2023 01:50 PM IST
सार

करीब-करीब दस दिन तक यूपी से दूर रहने वाला मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। मानसून के सक्रिय होने के साथ यूपी में फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
weather update and forecast in uttar pradesh
चंडीगढ़ में जून में कम पड़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस दिन तक यूपी से रूठे रहने के बाद मानसून एक बार फिर से लौट रहा है। पूरे यूपी में मानसून की सक्रियता बन रही है। यह सक्रियता मध्यम से तेज बारिश कराएगी। अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश के बने रहने की पूरी संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणी के उत्तर की ओर खिसककर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में पहुँचकर लखनऊ से होकर गुजरने की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवा हवाओं ने बारिश का एक माहौल तैयार किया है। पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रतिक्रिया होने के कारण यूपी के पश्चिमी हिस्से में मानसून की सक्रियता में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यूपी में मानसून सक्रिय हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना ज्यादा है। अगस्त के पहले सप्ताह में पूरी यूपी में बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में खिली हुई धूप

भले ही मौसम विभाग यूपी में मानसून के लौटने की बात कहकर राहत दे रहा है लेकिन रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में या तो बादल छाए रहे या फिर तेज धूप खिली रही। धूप के बने रहने से उमस में इजाफा हुआ। बीच-बीच हल्की पुरवाई हवाएं चलने से राहत जरूर महसूस हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed