फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Wind and clouds increased melting, fog shadow as night progresses

यूपी का मौसम: हवा-बादल ने बढ़ाई गलन, रात चढ़ते ही छाया कोहरा, आज कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

Fri, 22 Dec 2023 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Dec 2023 07:19 AM IST
सार

कोहरे और खराब मौसम से बृहस्पतिवार को लखनऊ आने वाली 13 फ्लाइटें प्रभावित रहीं। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2442 दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया।

विज्ञापन
Weather of UP: Wind and clouds increased melting, fog shadow as night progresses
रात के समय छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा, इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। एक तो धूप की कमी, दूसरे चलती हवाएं गलन का अहसास कराती रहीं। वहीं शाम ढलने के बाद धीरे-धीरे कोहरा बढ़ा, हालांकि यह घना कोहरा नहीं था, लेकिन लोगों को लगा कि इस सीजन में पहली बार रात में कोहरा छाया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिन के तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगी, हालांकि न्यूनतम पारे में कुछ बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम केंद्र पर बृहस्पतिवार दिन का तापमान 22.5 और न्यूनतम पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बादलों के कारण अधिकतम तापमान गिरेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर मंडल व दिल्ली एनसीआर के आसपास 23 को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन


खराब मौसम से 13 उड़ानें प्रभावित
कोहरे और खराब मौसम से बृहस्पतिवार को लखनऊ आने वाली 13 फ्लाइटें प्रभावित रहीं। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2442 दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2017, गोरखपुर की 9आई 809, मुंबई की 6ई 2442, अमृतसर की 6ई 6165 समेत कई फ्लाइटें देरी से आईं और गईं। उधर, एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा सेवा है। इसमें यात्री बिना आईकार्ड दिखाए फेस रिकग्निशन से सीधे भीतर जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को इसमें तकनीकी गड़बड़ी से यात्रियों को दिक्कत हुई। एयर इंडिया की दुबई से लखनऊ के बीच की फ्लाइट संख्या आईएक्स 194 तकनीकी कारणों से निरस्त हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed