{"_id":"662ef3f102c12961da032b17","slug":"weather-of-up-weather-will-take-a-turn-this-week-storm-alert-after-two-days-warning-of-lightning-also-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather of UP: इस सप्ताह करवट लेगा मौसम, दो दिन के बाद आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather of UP: इस सप्ताह करवट लेगा मौसम, दो दिन के बाद आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी
Mon, 29 Apr 2024 06:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:42 AM IST
सार
Storm alert: इस सप्ताह यूपी में मौसम करवट लेने जा रहा है। एक दो दिन लू के बाद तेज आंधी का दौर शुरू होगा। हल्की बरसात और बिजली भी गिर सकती है।
विज्ञापन
दो दिन के बाद मौसम में मिल सकती है राहत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल बीतने के साथ ही पारे के कभी तीखे तो कभी नरम तेवर दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को बादलों की मौजूदगी से मिली कुछ राहत के बाद रविवार को फिर धूप की तल्खी ने बेहाल किया। प्रदेश में दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। न्यूनतम पारा भी सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज हो रहा है। अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है, दो दिन बाद फिर से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
रविवार को अयोध्या 43 डिग्री तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज में पारा 42.6 डिग्री, वाराणसी में 42.3, बस्ती में 42 डिग्री रहा। गोरखपुर में 41.2, बलिया-बहराइच में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 पार रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 18.6 डिग्री रहा, जबकि अन्य इलाकों में 21.2 से 28 डिग्री के बीच रहा। बलिया और गोरखपुर में सर्वाधिक गर्म रात रही। यहां पर पारा 28 डिग्री और 27.9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। लू चलने के आसार बने हुए हैं, जबकि रातें भी सर्वाधिक गर्म हो सकती हैं।
विज्ञापन
यहां लू के आसार
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडगरनगर व आसपास इलाकों में लू के आसार हैं।
विज्ञापन
यहां बिजली गिरने की चेतावनी, आंधी के आसार हैं
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, व आसपास के इलाकों में बिजली गरजने, चमकने व गिरने की चेतावनी मौसम विभाग दे रहा है।