फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Weather will change from tomorrow, there may be hailstorm along with rain, know the forecast fo

Weather of UP: कल से बदलेगा मौसम, इन तारीखों पर बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि भी, जानिए पूर्वानुमान

Mon, 08 Apr 2024 09:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 08 Apr 2024 09:50 AM IST
सार

यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मंगलवार से प्रदेश के कई इलाकों में हल्के से ज्यादा बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Weather will change from tomorrow, there may be hailstorm along with rain, know the forecast fo
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई तेज गर्मी अप्रैल का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी जारी है। प्रदेश के कई जिलों में पारा या तो 40 को छू गया है या उसके आसपास बना हुआ है। कुछ जिलों में यह 40 के ऊपर भी पहुंच गया है। अब इस मौसम में तब्दीली हो सकती है। यह बदलाव राहत देने वाला होगा लेकिन यह खेती के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


 मौसम वैज्ञानिक आगामी कुछ दिनों तक मौसम में व्यापक फेरबदल के आसार जता रहे हैं। रविवार को मौसम में विशेष बदलाव नहीं रहा। दिन के पारे में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। प्रयागराज में पारा 40.6 रहा। मेरठ व मुजफ्फरनगर में तेज हवाओं का असर दिखा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास पहुंच गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पूर्वी सोमवार को यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक हल्के से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। पूरे प्रदेश में 25 से 35 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 13 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच में बारिश की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed