फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: The entire state is in the grip of cold wave, Kanpur is the coldest

यूपी का मौसम: ठिठुरन और कोहरे के साथ शुरू हुआ दिन, पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में, इन जिलों में अलर्ट

Sat, 13 Jan 2024 08:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 08:28 AM IST
सार

Weather of UP: पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। शनिवार के दिन की शुरुआत ठिठुरन, गलन और कोहरे से हुई। मौसम विभाग ने कुछ पूर्वानुमान जारी किए हैं। 

विज्ञापन
Weather of UP: The entire state is in the grip of cold wave, Kanpur is the coldest
पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। ठंडी पछुआ हवाओं ने हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है। कोहरा लगातार घना होता जा रहा है और कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। शनिवार के दिन की शुरुआत ठिठुरन, गलन और कोहरे से हुई। कानपुर और आगरा शीत लहर की चपेट में रहे। तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। आगरा 3.9 डिग्री तापमान के साथ ठंड में दूसरे स्थान पर रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा और दो से तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ में बृहस्पतिवार जैसे ही हालात रहे और न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 6.5 डिग्री की अपेक्षा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीत लहर जैसे हालात की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन


शीत लहर और शीत दिवस से रहें सतर्क
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। आने वाले दो दिन तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। हाड़ कंपाती शुष्क ठंड परेशान करती रहेगी इस दौरान घना कोहरा, शीत लहर और शीत दिवस का दायरा बढ़कर प्रदेश के कई अन्य इलाकों तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं ये इलाके
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, प्रदेश के इन इलाकों में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। ये इलाके हैं-कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावास्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रामपुर, मुरादाबाद, मैनपुरी प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, रायबरेली और आसपास।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने घोषित किया कोल्ड डे

Weather of UP: The entire state is in the grip of cold wave, Kanpur is the coldest
शीतलहर - फोटो : PTI
गोरखपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, वाराणसी, बहराइच, फुर्सतगंज, बस्ती, शहजहांपुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। यहां पर मौसम विभाग ने कोल्ड डे घोषित किया है।

सर्वाधिक ठंडी रात वाले शीर्ष 10 इलाके
कानपुर 3.0
आगरा 3.9
मेरठ- 4.8
अलीगढ़ 4.8
उरई 4.8
मुजफ्फरनगर 5.0
शाहजहांपुर 5.0
बरेली 5.2
चुर्क 5.2
बाराबंकी 5.5
 

लखनऊ में दृश्यता शून्य पहुंची, प्रदेश में घना कोहरा

Weather of UP: The entire state is in the grip of cold wave, Kanpur is the coldest
शहर में छाया कोहरा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज में अत्यधिक घना कोहरा रहा। यहां पर दृश्यता शून्य पहुंच गई थी। झांसी, अलीगढ़, बनारस, गाजीपुर, उरई, हमीरपुर, इटावा, नजीबाबाद, बांदा और वाराणसी में दृश्यता 15 से लेकर 100 मीटर तक रही। शनिवार को भी कोहरे की चादर छाई रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed