फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: The entire state is drenched in rain, weather department made predictions for the next 24 hours

यूपी का मौसम : बारिश से भीगा पूरा प्रदेश, आज भी बरसेंगे बदरा; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट और जताया यह अनुमान

Mon, 05 Feb 2024 07:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 07:21 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को करीब-करीब पूरे यूपी में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: The entire state is drenched in rain, weather department made predictions for the next 24 hours
लखनऊ में आज दिन में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। एक दिन पहले तक निकलने वाली तेज धूप रविवार को गायब रही। अपवाद को छोड़कर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में अच्छी तो कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विदों के मुताबिक सोमवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। अभी तक की बारिश फसलों के लिए मुफीद है पर यदि तेज बारिश या ओलावृष्टि हो गई तो फसलों को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही लखनऊ व आसपास के जिलों में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। खास तौर पर फतेहपुर, उन्नाव, कौशांबी, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, चित्रकूट आदि जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। आगरा में वज्रपात और बारिश दोनों के आसार हैं। कहीं कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक गन्ना, सरसों, गेहूं, मटर, गन्ना, सरसों, गेहूं, मटर आदि के लिए मुफीद है। देर से बोई गई गेहूं की फसल के लिए भी बारिश सही है। हालांकि यदि तेज बारिश हो गई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन


 रविवार सुबह अयोध्या सहित बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, सीतापुर व अंबेडकरनगर में बूंदाबांदी के साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हवा सामान्य गति से चलेगी। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। पश्चिमी क्षेत्र के लिए यह संभावना ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डा. एसपी सिंह का कहना है कि यदि ओले नहीं पड़ते हैं तो यह बरसात वर्तमान की सभी फसलों के लिए लाभदायक होगी। पिछड़ी प्रजातियों की राई व सरसों के लिए कुछ नुकसान हो सकता है। ओले पड़ते हैं तो यह काफी नुकसानदायक स्थिति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed