फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Clouds have gathered, warning of light rain and strong wind and storm in the coming days

UP Weather Report : बादलों ने डाला डेरा, आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा और आंधी की चेतावनी

Sun, 05 May 2024 01:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 May 2024 01:29 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। शनिवार को प्रयागराज में पारा 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पांच मई की रात से बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Clouds have gathered, warning of light rain and strong wind and storm in the coming days
अगले सप्ताह यूपी में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में मौसम बदलने जा रहा है। पांच मई की रात से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। यह हवाएं कहीं-कहीं आंधी का रूप भी ले सकती हैं। पांच मई से मौसम में बदलाव का अंदेशा जता रहे मौसम विभाग ने अगले सप्ताह आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। यह कई जिलों में कम या अधिक हो सकती है। हालांकि शनिवार से ही लखनऊ समेत कई इलाकों में बादलों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज रहा सर्वाधिक गर्म
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर पारा 40.4 से बढ़कर 42.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं वाराणसी में 41.8, फतेहपुर में 41.2, झांसी में 41.7, हमीपुर में 41.2, अलीगढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। लखनऊ का पारा भी 40 पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। बारिश के आसार सात मई के आसपास बन रहे हैं। सात मई को यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

पारा चढ़ा, पर हवा-बादल से राहत भी मिली

राजधानी में शनिवार को मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिला। सुबह से तीखी धूप रही, नतीजन पारा चढ़ा। शुक्रवार को 38.3 डिग्री के मुकाबले तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दिखी। पारा 21.1 से चढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। दोपहर बाद बादल डेरा डाले रहे, बीच-बीच में चलती हवा से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, पारा 42 डिग्री तक फिर जा सकता है। हालांकि 25 से 30 किमी तक की रफ्तार से हवाएं राहत देती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed