{"_id":"5cd7c7f0bdec22075f577f7a","slug":"weather-may-change-from-tomorrow-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कल से बदल सकता है मौसम का मिजाज, गर्मी से मिल सकती है राहत
Sun, 12 May 2019 12:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 May 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
मौसमी उठापटक के चलते राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सोमवार व मंगलवार को अंधड़ और बारिश के आसार हैं। इससे एक हफ्ते से 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच तप रहे शहरियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उप्र समेत कई सीमावर्ती इलाकों में पड़ सकता है।
विज्ञापन
मौसमी उठापटक के चलते प्रदेश के कई इलाकों में 40 किमी. से भी तेज रफ्तार से अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश-बदली की संभावना है। राजधानी में भी इसका असर दिख सकता है। हालांकि शनिवार को सुबह बादलों की आंशिक लुकाछिपी के बीच दिन भर धूप और लू ने परेशान किया।
विज्ञापन
दर्ज हुआ तीन डिग्री अधिक तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जोकि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं, रविवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान हुए।
वहीं, रविवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान हुए।