फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Temperature may increase five degree in Uttar Pradesh.

UP: अगले तीन दिन में पांच डिग्री तक बढ़ सकता है प्रदेश में पारा, कई जिलों में 40 पार पहुंचा तापमान

Sat, 04 May 2024 12:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 04 May 2024 12:19 AM IST
सार

यूपी के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्शियस के पार पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान पांच डिग्री के बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Weather in UP: Temperature may increase five degree in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग एक तरफ पांच मई से मौसम में बदलाव की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिन में दिन के पारे में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी के आसार भी जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को पारे में जहां गिरावट का दौर जारी था, वहीं शुक्रवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। लखनऊ का पारा 35.6 डिग्री से बढ़कर 38.3 डिग्री पहुंच गया। जबकि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 40 से नीचे आया पारा एक बार फिर से 40 पार कर गया।
विज्ञापन


प्रयागराज में पारा 40.4 डिग्री रहा। बीते कुछ समय से प्रयागराज सर्वाधिक गर्म चल रहा था। बृहस्पतिवार को पारा 38.4 डिग्री पहुंच गया था। इसी तरह वाराणसी, बहराइच आदि शहरों में भी पारा 40 से नीचे था, लेकिन शुक्रवार को फिर इसमें बढ़ोतरी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed