फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in UP: Temperature crosses 40 degree mark in Jhansi.

Weather in UP: झांसी में पारा 40 पार, पश्चिम में आंधी-बारिश का असर, कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
सार

मार्च के खत्म होते-होते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बदलाव देखे जा रहे हैं। झांसी में पारा 40 डिग्री पार कर गया तो मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather in UP: Temperature crosses 40 degree mark in Jhansi.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गुजरते मार्च के साथ ही मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है। एक तरफ दिन भर तीखी धूप के तेवर बरकरार रहे। दूसरी ओर, देर शाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश-आंधी अपना असर दिखाने लगी। झांसी में दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर गया तो शाम को यहां पर दो मिमी से अधिक बारिश भी हुई।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, ईरान के आसपास स्थित पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम राजस्थान पर चक्रवातीय असर काम कर रहा है। इसके चलते शनिवार को प्रदेश के पश्चिमोत्तर व दक्षिणी भाग में बूंदाबांदी के साथ छिटपुट वर्षा के आसार हैं। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। बदले मौसम के चलते पारे में दो-चार दिन तक क्रमिक गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन


इन इलाकों के लिए आंधी तेज हवाओं का अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक कुछ इलाकों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed