{"_id":"66d201aa494638d21c097796","slug":"weather-in-up-rain-possible-in-up-after-2-september-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: यूपी में उमस ने किया बेहाल, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: यूपी में उमस ने किया बेहाल, बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार
Sat, 31 Aug 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:07 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन यूपी में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश में एक्टिव वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने और कम दबाव क्षेत्र के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने की वजह से 2 सितंबर तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सुस्त मानसून के बीच शुक्रवार को ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पारे में आए उछाल से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। प्रयागराज, आगरा और बहराइच जैसे अनेक जगहों पर शुक्रवार को सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिन यूपी में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में एक्टिव वेदर सिस्टम के कमजोर पड़ने और कम दबाव क्षेत्र के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने की वजह से 2 सितंबर तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज में 36.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं आगरा में 36.6 डिग्री और बहराइच में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन