{"_id":"6673302722051bbf9a06a8f3","slug":"weather-in-up-rain-in-many-districts-in-uttar-pradesh-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में राहत की फुहारें तो बहराइच में मूसलाधार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: भीषण गर्मी के बीच लखनऊ में राहत की फुहारें तो बहराइच में मूसलाधार बारिश
Thu, 20 Jun 2024 12:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:56 AM IST
सार
यूपी में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश ने लोगों को राहत की उम्मीद बंधाई है। लखनऊ में बुधवार देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि, इससे कुछ खास राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
बहराइच में करीब एक घंटे तक बारिश हुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश ने लोगों को राहत की उम्मीद बंधाई है। लखनऊ में बुधवार देर रात कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि, इससे कुछ खास राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
वहीं, बहराइच में करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई है। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। जिले में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं लेकिन रात में हुई बारिश ने राहत दी है।
विज्ञापन
इसी तरह श्रावस्ती के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश ने तपिश से राहत दी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 25 जून के बीच प्रदेश में तीव्र बरसात के आसार हैं, जो मानसून के आने का भी संकेत दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिहार एवं झारखंड में आगे बढ़ने के बाद ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आने के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक19 जून से प्रदेश में कहीं-कहीं शुरू हुआ छिटपुट बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। वहीं 21 जून से पश्चिमी यूपी में तापमान में आ रही गिरावट थमेगी और 23 जून तक पारे में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान में आ रही गिरावट 21 जून के बाद भी जारी रह सकती है। 22 जून के बाद लू से निजात मिलने की संभावना है।