फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather Forecast: Yellow alert for parts of western UP

Weather Forecast : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, यूपी के कई इलाकों में झमाझम, पश्चिम के कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट

Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
सार

शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों, कनार्टक, तेलंगाना छत्तीसगढ़, के शेष हिस्सों में आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है।

विज्ञापन
Weather Forecast: Yellow alert for parts of western UP
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के कुछ अन्य इलाकों, कनार्टक, तेलंगाना छत्तीसगढ़, के शेष हिस्सों में आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है।

विज्ञापन


हरियाणा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के कुछ हिस्सों को भी मानसून ने भिगोया। है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी भी इसने रफ्तार पकड़ ली है।। प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अच्छी बरसात करता मानसून आगे बढ़ा और पंतनगर, बिजनौर आदि इलाकों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार रात से शनिवार सुबह 8.30 बजे तक की बात करें तो बिजनौर के नगीना में 99 मिमी, सोनभद्र के राबर्टस्गंज में 45 मिमी बरसात हुई, प्रयागराज में 42.4 मिमी बरसात हुई,। मुरादाबाद के कांठ में 37 मिमी बरसात रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शनिवार सुबह से शाम तक में आगरा में 3.8, सुल्तानपुर में 3.5 मिमी बरसात हुई। अयोध्या में सबसे ज्यादा 44.4 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा, बरसात तेज भी होगी और ज्यादा इलाकों में भी होगी।

प्रदेश में अब तक 28 मिमी बरसात, आधे से भी कम
इस सीजन की बात करें तो प्रदेश में 28 मिमी बरसात 24 जून को सुबह 8.30 बजे तक रिकार्ड हुई है, जो आधे से भी कम है। 58.2 मिमी बरसात इस सीजन में सामान्य कही जाती है।


इन जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने अमरोहा, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से ज्यादा भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed