{"_id":"64abda308f2a4cbbc8080277","slug":"weather-department-issued-orange-alert-for-many-districts-in-up-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update in up: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देर रात तक हो सकती है भारी बरसात, वज्रपात के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update in up: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देर रात तक हो सकती है भारी बरसात, वज्रपात के आसार
Mon, 10 Jul 2023 08:29 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:29 PM IST
सार
यूपी में भारी बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज भी भारी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
देश भर में जबरदस्त बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिलसिला अभी चलता रहेगा।
विज्ञापन
मानसून टर्फ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तेज बरसात होती रहेगी। मौसम विभाग ने सोमवार की दोपहर अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें - भाजपा ने जयंत चौधरी के लिए फैलाई बाहें, कहा- अगर आना चाहें तो स्वागत है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कृष्णानगर के विशाल मेगा मार्ट में लॉकर से 21 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, बलरामपुर, बहराइच, औरैया, मैनपुरी, कासगंज, बंदायूं समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके पहले, लखनऊ में रविवार को सुबह से शाम तक में छिटपुट बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि शाम को रुक-रुक कर तेज बरसात होती रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ को भी सोमवार से अच्छी बारिश मिलेगी। अभी कई दिनों तक बरसात होते रहने के आसार हैं। रविवार सुबह 8.30 बजे तक लखनऊ में बारिश का औसत 11.9 मिमी रहा।
लखनऊ में अब तक 191 मिमी से अधिक बरसात रिकार्ड हो चुकी है। यह सामान्य से 32 फीसदी ज्यादा है। लखनऊ के अलावा लखनऊ के आसपास भी अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।