{"_id":"64ab9c3e3e531930c103f7ff","slug":"if-jayant-chaudhary-wants-to-join-bjp-we-will-welcome-him-says-up-bjp-chief-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024: भाजपा ने जयंत चौधरी के लिए फैलाई बाहें, कहा- अगर आना चाहें तो स्वागत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024: भाजपा ने जयंत चौधरी के लिए फैलाई बाहें, कहा- अगर आना चाहें तो स्वागत है
Mon, 10 Jul 2023 11:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:31 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अगर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भाजपा में शामिल होकर पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के भाजपा से गठबंधन की चर्चा के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यदि जयंत चौधरी वैचारिक रूप से भाजपा के साथ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किस दल से गठबंधन करना है यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है। केंद्रीय नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह उसका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सावन के पहले सोमवार पर देखें महाकाल की भस्म आरती, करें लखनऊ के प्रमुख शिव मंदिरों के दर्शन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बंगाल के लिए नजीर हैं UP के चुनाव: यूपी के मुकाबले आधा इलेक्शन, फिर भी बेकाबू; 2019 के बाद नहीं हुई हिंसा
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अभी अपना मत स्पष्ट नहीं किया है कि वह भाजपा के साथ जाएंगे या फिर सपा के साथ ही गठबंधन में रहेंगे। वहीं, भाजपा उन्हें अपने साथ आने का खुला निमंत्रण दे रही है।
जयंत चौधरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। बीते दिनों उन्होंने ट्वीट किया था कि ‘खिचड़ी, पुलाव, बिरयानी..जो पसंद है खाओ!’ अपने दूसरे ट्वीट में जयंत ने लिखा, ‘वैसे चावल खाने ही हैं तो खीर खाओ!’
चर्चा है कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पाले में खड़े हो सकते हैं। हालांकि जयंत कई बार यह कह चुके हैं कि उनका सपा के साथ गठबंधन है और पूरी तरह से मजबूत है। यहां तक कि उनकी पत्नी चारु ने भी यह कहा कि वह चवन्नी नहीं है जो पलट जाएं। बावजूद इसके चर्चाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जयंत ने खुद ही इस तरह की चर्चाओं को ट्वीट कर और हवा दी है।