फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather condition in UP: Cloudy days and dense fog warnings in the west, the coldest day in Meerut on Sunday

यूपी का मौसम : अभी और सताएगी ठंड, कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार

Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 24 Jan 2022 12:24 AM IST
सार

रविवार को मौसम का मिला जुला असर देखने को मिला, कई इलाकों में अधिकतम तापमान 20 से लेकर 24.8 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। ये वो इलाके हैं जहां कल तापमान 14 से लेकर 17 डिग्री था।

विज्ञापन
Weather condition in UP: Cloudy days and dense fog warnings in the west, the coldest day in Meerut on Sunday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है, जहां पूर्वी यूपी को राहत मिलती दिख रही वहीं पश्चिमी यूपी के लिए विशेषज्ञ गलन भरे दिनों व घने कोहरे के आसार जता रहे हैं। कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को मौसम का मिला जुला असर देखने को मिला, कई इलाकों में अधिकतम तापमान 20 से लेकर 24.8 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। ये वो इलाके हैं जहां कल तापमान 14 से लेकर 17 डिग्री था। जैसे शनिवार को अधिकतम तापमान 17.2 था, जबकि रविवार को ये 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह गोरखपुर में तापमान 16.6 के मुकाबले 21.3 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मेरठ में कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रही और ये 12.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 9.1 डिग्री कम रहा। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 6 डिग्री न्यूनतम पारे केसाथ रात सबसे सर्द रही, यहां अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज हुआ। नजीबाबाद में रात और दिन का तापमान क्रमश: 8 और 13.5 रहा, बरेली में दिन का पारा 14.9 रहा और लखीमपुर खीरी में 14 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में आज कोल्ड डे को लेकर अलर्ट
सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, जीबी नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामी, मुजफ्फरनगर, व आसपा।

घने कोहरे की इन इलाकों के लिए चेतावनी
आगरा, फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, जीबी नगर, गाजियाबाद और आसपास।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed