{"_id":"61fbfa5afc59a1256d1d5646","slug":"weather-changes-in-uttar-pradesh-rains-in-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश-ओले, अभी जारी रहेगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश-ओले, अभी जारी रहेगी बरसात
Thu, 03 Feb 2022 09:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:22 PM IST
सार
यूपी में मौसम बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह बदली, पानी और तेज हवाओं के साथ हुई। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी बारिश हुई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है और वहां से आ रही हवाओं ने उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार रात चली सर्द हवाओं से ही दिखने लगा था। बृहस्पतिवार की सुबह बदली, पानी और तेज हवाओं के साथ हुई। दिन में धूप निकली पर ठंडी हवाओं के कारण उसमें तेजी नहीं रही। देर शाम फिर राजधानी समेत कई इलाकों में पानी बरसा और ओले भी गिरे हालांकि तापमान पर विशेष असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ के अलावा आसपास के कई इलाकों में भी पानी बरसा। वहीं कानपुर, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में भी बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम पारा 14 डिग्री से 29 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। झांसी में दिन का तापमान 28.9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
इसी तरह ज्यादातर इलाकों में तापमान 20 डिग्री से अधिक ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान इटावा में सबसे कम 5.6 डिग्री रहा, जबकि अन्य इलाकों में 8 डिग्री से 12 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन