फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed rain thunderstorms In Uttar Pradesh

बारिश से फिर बदला मौसम, आज फिर आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Weather changed rain thunderstorms In Uttar Pradesh
फाइल फोटो
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को तेज हवा, बारिश और ओलों की बौछार ने मौसम के मिजाज को बदल दिया। पछुआ हवाएं एक दिन पहले जहां तेज गर्मी का अहसास करा रही थीं और अगले ही दिन लगा ठंड फिर लौटने लगी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के तीन और चार बजे के बीच शुरू हुआ बदलाव का यह सिलसिला गरज-चमक के साथ रूक-रुक कर शाम तक जारी रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने शनिवार को भी पूर्व व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में आंधी-पानी और ओले गिरने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। चेतावनी में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी साथ ही गरज-चमक के साथ पानी बरसने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-पानी और ओले गिरने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता कभी गर्मी-कभी ठंड और कभी बरसात का कारण पश्चिमी विक्षोभ है। 20 मार्च के बाद मौसम सामान्य होने के आसार हैं। इस बीच सुबह और शाम के तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री की कमी बनी रहेगी, जो ठंड का अहसास कराती रहेगी।

बहराइच में 33.1 मिमी. बरसात रिकॉर्ड, लखनऊ में 12 मिमी. बरसा पानी
शुक्रवार को हुई बरसात में सबसे ज्यादा पानी बारिश बरसात में 33.1 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि प्रयागराज 29.5 मिमी. पानी बरसा।  नजीबाबाद में 28, सुल्तानपुर में 19.8 और लखनऊ में 12 मिमी. बारिश आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र में रिकॉर्ड की गई है।  

बारिश और ओले ने किसानों के सामने खड़ा किया संकट
राजधानी में बीते 15 दिनों में कई बार हो चुकी बारिश और ओला गिरने से किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। शुक्रवार को विकासखंड बख्शी का ताला में तड़के तीन बार ओले गिरे। 45 से 50 फीसदी तक फसलें चौपट हो चुकी हैं। वहीं माल-मलिहाबाद में दिनभर में करीब छह राउंड ओले गिरे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश तो बहाना है, ओलों की बौछारें हुई हैं। फल पट्टी माल-मलिहाबाद और काकोरी में बौर गिर जाने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed