फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed in Uttar Pradesh, fog in many districts.

UP: यूपी में मौसम ने अचानक ली करवट, घने कोहरे से विजिबिलिटी कम हुई, लाइट जलाकर गुजरे वाहन

Mon, 04 Nov 2024 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2024 03:53 PM IST
सार

यूपी में दीपावली के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जिलों में सोमवार की सुबह विजिबिलिटी इतनी कम थी कि वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लाइट जलानी पड़ी।

विज्ञापन
Weather changed in Uttar Pradesh, fog in many districts.
सुबह छाया कोहरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हल्की ठंड शुरू हुई तो सोमवार से मौसम पूरी तरह से बदल गया। सुबह से प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा गया जिस कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। सबसे ज्यादा कोहरा ग्रामीण इलाकों में रहा जबकि शहरों में थोड़ी राहत है और लोग हेड लाइट को जलाकर अपने गंतव्य की ओर गए।

विज्ञापन


इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दशहरे से शुरू होने वाली ठंडी दिवाली तक भी नही आ सकी।दिवाली के बाद से अचानक मौसम बदलने लगा और ठंड का एहसास होने लगा। सोमवार सुबह मौसम अचानक पूरी तरह से बदल गया और घना कोहरा छा गया है।
विज्ञापन


अचानक शुरू हुई ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े निकलने शुरू कर दिए हैं। लोग अपने घरो में दुबकने को मजबूर हो गए है।

बलरामपुर: पछुआ हवाओं के कारण मौसम भी ठंडा हुआ

Weather changed in Uttar Pradesh, fog in many districts.
सोमवार सुबह मौसम में ठंड घुली रही। - फोटो : amar ujala

मौसम में आए बदलाव का असर परिवहन पर पड़ा है। कोहरा छाए रहने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गोंडा -बलरामपुर, उतरौला सादुल्लाहनगर, पचपेड़वा गैसड़ी के साथ ही तुलसीपुर मार्ग पर भी कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के बीच से होकर लोग आ जा रहे हैं। साथ ही पछुआ हवाओं के कारण मौसम भी ठंडा हो गया है।

सुल्तानपुर: कोहरे की दस्तक, जनजीवन प्रभावित

Weather changed in Uttar Pradesh, fog in many districts.
सड़कों पर छाया कोहरा। - फोटो : amar ujala
ठंड में इस बार सोमवार की सुबह ठीकठाक कोहरा पड़ा। सुबह आठ बजे तक दृश्यता कम रही, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ। खासकर ग्रामीण अंचल में कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिला। वहां सुबह साढ़े नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। अभी कोहरे से फसलों पर खास प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन लगातार कोहरा पड़ा तो धान के साथ-साथ साग सब्जी की फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed