फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather changed in Uttar Pradesh after Basant Panchami.

Weather in UP: दिन में बुंदेलखंड में गिरे ओले, रात को लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश

Wed, 21 Feb 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Feb 2024 12:29 AM IST
सार

यूपी में बसंत पंचमी के बाद मौसम बदल गया है। चित्रकूट में 15 मिमी बारिश हुई है। झांसी में दिन का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई।वहीं, लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में देर रात जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather changed in Uttar Pradesh after Basant Panchami.
लखनऊ में हुई जोरदार बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसंत पंचमी के बाद से मौसम ने करवट बदली और धूप तेज होने लगी पर, मंगलवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और ओले गिरे। बुंदेलखंड और कानपुर के आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में देर रात जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन


बांदा-चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर और महोबा में ओले गिरे। मौसम वैज्ञानिकों को अनुमान है कि अभी 23 फरवरी तक तेज हवा संग हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन


बांदा के बबेरू में 15 से 20 गांवों जिनमें काजीटोला, कबीरपुर ,चौहान डेरा, पिडारन, बाकल समगरा, सीरिया ताला, शमसुद्दीनपुर, औगासी, करहुली, भभुवा, अघाव आदि गांवों में 100-100 ग्राम के ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। हमीरपुर और महोबा में आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि से मसूर, मटर, चना, गेहूं, सरसों आदि फसलें खेतों में गिर गईं। जालौन में भी शाम को करीब 20 मिनट ओलावृष्टि के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे 40 फीसदी गेहूं, सरसों, चना, मसूर, मटर की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, आगरा, फिरोजाबाद इटावा, मैनपुरी, औरैया व आसपास इलाके में ओले की चेतावनी जारी की गई है।

उधर, तीखी धूप से दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। दिन का तापमान सबसे अधिक झांसी में 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फुरसतगंज में 30 डिग्री, सुल्तानपुर में 30.4, प्रयागराज में 32 और आगरा में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 34.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा।


इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखीमपुरखीरी, हरदोई, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, औरैया व आसपास के कई इलाके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed