फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up Weather News Monsoon Enter in All Over Uttar Pradesh Know Today Weather Update in Hindi

मौसम अपडेट: अब पूरे यूपी में प्रवेश कर गया मानसून, जानिए आपके शहर में कब होनी है बरसात

Mon, 26 Jun 2023 11:42 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Jun 2023 11:42 AM IST
सार


यूपी में मानसून पूरी तरह से प्रवेश कर गया है। रविवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए एलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Up Weather News Monsoon Enter in All Over Uttar Pradesh Know Today Weather Update in Hindi
rain - फोटो : amar ujala

विस्तार

गर्मी, लू और उमस झेल रहे यूपी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पूरा प्रदेश बारिश की फुहारों से भीगने वाला है। मानसून की एंट्री पूरे प्रदेश में हो चुकी है। रविवार को मानसून ने संपूर्ण प्रदेश को आच्छादित कर दिया। आने वाले दिनों के लिए कई इलाकों के लिए ऑरेन्ज तो कहीं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार से रविवार तक की अवधि में प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। इस दौरान बिजनौर के नजीबाबाद में सर्वाधिक 205 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को हरदोई में 3 मिमी, इटावा में 11 मिमी,  बरेली में 36 मिमी , मुरादाबाद में 28.5 मिमी बरसात हुई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बरसात रिकॉर्ड की गई। लखनऊ में रविवार को तेज बारिश नहीं हुई। बादल पूरे दिन छाए रहे। अलग-अलग इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होती रही। 
विज्ञापन


भारी बारिश की चेतावनी

आने वाले दिनों में बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास कहीं भारी तो कहीं ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में पारा 30 से नीचे आया

झमाझम बारिश का असर पारे पर पड़ा। कई इलाकों में पारा 30 से नीचे आया। मेरठ, नजीबाबाद, बरेली में दिन का तपमान 30 से नीचे दर्ज किया गया। बाकी प्रदेश में पारा 40 से नीचे आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed