फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we will think about ceasefire in kashmir during ramzan says rajnath singh.

रमजान और कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान कश्मीर में संघर्ष विराम पर करेंगे विचार : गृहमंत्री राजनाथ

Thu, 10 May 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 May 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
we will think about ceasefire in kashmir during ramzan says rajnath singh.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

रमजान और कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान कश्मीर में संघर्ष विराम पर विचार किया जाएगा। इसके लिए जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सईद से भी बात होगी। बृहस्पतिवार को बीएसएफ के गैर आवासीय भवन के उद्घाटन के मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।

विज्ञापन


बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा था कि कैलाश मानसरोवर यात्रा और रमजान पर अटल सरकार के दौरान जो एकतरफा संघर्ष विराम हुआ था, उस पर मौजूदा केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन


इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, महबूबा ने आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात उनसे नहीं की है। हालांकि मीडिया के जरिये यह बात संज्ञान में आई है। दिल्ली वापस जाकर इस पर विचार करेंगे। कश्मीर में पत्थरबाजी की घटना में हुई पर्यटक की मौत को राजनाथ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि ऐसी घटनाओं के जिम्मेदार लोगों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटकों का भरोसा कायम रहे, इस पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा, हमें चुनाव जीतने की आदत पड़ चुकी है इसलिए कर्नाटक में विधानसभा चुनाव पूर्ण बहुमत से जीतेंगे और यूपी के कैराना और नूरपुर में होने वाला उपचुनाव भी जीतेंगे। विपक्षी गठबंधन के सवाल पर कहा, ऐसे गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। 2019 में केंद्र में भाजपा पूरे बहुमत से फिर सरकार बनाएगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले चार साल में सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि काम पर सवाल उठाए जा सकते हैं लेकिन सरकार की मंशा गलत नहीं है, यह सबको पता है।

चिंता मुक्त होकर ड्यूटी करेंगे बीएसएफ जवान

we will think about ceasefire in kashmir during ramzan says rajnath singh.

राजनाथ मोहनलालगंज के नजदीक जैती खेड़ा में सीमा सुरक्षा बल की रिजर्व बटालियन 125 के मुख्यालय ‘की लोकेशन पॉइंट’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने जवानों से कहा, लखनऊ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

यहां बीएसएफ के जवान और अधिकारी अपने परिवार की सुरक्षा और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित कर चिंता मुक्त होकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। अधिकतर जवान ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं जहां शिक्षा और स्वास्थ्य की अच्छी सुविधा नहीं होती। इसका सीधा असर उनकी जीवन शैली पर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा और मथुरा के बाद लखनऊ यूपी का तीसरा शहर है जहां बीएसएफ के लिए की लोकेशन पॉइंट की स्थापना की गई है। पूरे देश में 261 की लोकेशन पॉइंट की स्थापना की स्वीकृति भारत सरकार ने दी है। इस मौके पर बीएसफ के डीजी केके शर्मा, स्पेशल डीजी अरुण कुमार, आईजी सीआरपीएफ सुभाष चंद्रा, आईजी यूपी एटीएस असीम अरुण समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed