फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   we will search the dishonest of party says SP.

पार्टी में नहीं रुकेगा गद्दारों की पहचान का काम: सपा

Mon, 27 Oct 2014 02:26 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
we will search the dishonest of party says SP.

समाजवादी पार्टी में गद्दारों की तलाश व पहचान का काम रुकेगा नहीं। पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार को यहां  बताया कि सभी 26 जिलों के पर्यवेक्षक 27, 28, 29 व 30 अक्तूबर को निर्धारित जिलों में जाकर लोकसभा चुनाव में गद्दारी करने वालों का पता लगाएंगे।

विज्ञापन


उन्हें एक नवंबर को अपनी जांच रिपोर्ट पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को देनी है।

पार्टी को पर्यवेक्षकों से उम्मीद है कि वे आवंटित जिलों में जाकर निष्पक्षता से तथ्यों का पता लगाएंगे। अगर कहीं गुटबाजी है तो उससे दूर रहकर गुटबंदी करने वाले लोगों या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले व्यक्तियों के बारे में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सपा ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले सपाइयों की पहचान कराने की घोषणा की थी।

घोषणा के मुताबिक पर्यवेक्षकों को आजमगढ़, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, संत रविदासनगर, अमेठी, रायबरेली, बहराइच, कानपुर देहात, संतकबीरनगर, खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, बाराबंकी, कौशांबी, चंदौली, उन्नाव, मऊ, वाराणसी, अंबेडकरनगर, लखनऊ, गाजीपुर और बलिया जाकर गद्दारों की पहचान व तलाश करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed